खमरिया खीरी (एसएनबी)
शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी की जयंती मनाते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यर्पण किया।
शनिवार को सीबीएल डिग्री कालेज रसूलपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम में सर्वेश चौधरी,अजय वर्मा, कृष्णमुरारी पाल,छैलबिहारी यादव,बैजनाथ कश्यप,सरोज कश्यप,कृपाल यादव,शिवम राज,अजय कश्यप सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जयंती के पर उनकी तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर
संत रविदास जी को याद किया! इस दौरान सपा नेता सर्वेश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि संत रविदास जी व्यक्ति की आंतरिक भावनाओं और आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानते थे आपको बताते चलें मध्ययुगीन साधकों में रविदास जी का विशेष स्थान है। कबीरदास जी की तरह रविदास जी भी एक संत थे एवं कवियों में विशेष स्थान रखते थे।

0 Comments